पिछले कुछ वर्षो में भारत में MBA करने का प्रचलन काफी तेज़ी से बढ़ा हैं | हर साल लाखों छात्र इस कोर्स में दाखिला लेते हैं | MBA अन्य पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सो की तुलना में काफी महंगा हैं तथा कोर्स के बाद अच्छी नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं हैं फिर भी छात्र MBA को लेकर इतने उत्साहित होते हैं कि एजुकेशन लोन लेकर भी कोर्स में एडमिशन लेने को तैयार होते हैं |

MBA Myths

MBA के लिए यह उत्साह जानकारी के बिनाह पर नहीं बल्कि भ्रम के बल में ज्यादा हैं | अधिकतर छात्रों के बीच MBA को लेकर बहुत गलतफहमी हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं

1 MBA का मतलब करोड़ो की सैलरी – छात्रों के बीच MBA को लेकर सबसे बढ़ा भ्रम कोर्स के बाद मिलने वाली सैलरी का होता हैं | ज्यादातर छात्र तथा कई बार अभिभावक भी साधारण कालेजों द्वारा दिए जाने वाले MBA व् उसके बाद मिलने वाली सैलरी की तुलना प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान आईआईएम से करते हैं |

2 MBA का मतलब ऑफिस में AC केबिन – ज्यादातर छात्रों को MBA के बाद मिलने वाली जॉब प्रोफाइल (कार्य क्षेत्र ) का कोई ज्ञान नहीं होता बल्कि वे किसी शानदार ऑफिस में AC केबिन के सपने सजाये रहते हैं जबकी वास्तविकता में अगर कुछ अच्छे कॉलेजों को छोड़ दे तो अधिकतर कालेजों के छात्र सेल्स (Sales ) की जॉब करते हैं |

3 MBA का मतलब महगे फ़ोन या आई-फ़ोन – ज्यादातर लोग ख़ास तौर पर पडोसी और रिश्तेदार फ़ोन की कीमत से दूसरों की कंपनी या सैलरी का अंदाज़ा लगते हैं , यही हाल MBA करने वालो का भी हैं | कम कीमत का फ़ोन यानी की या तो आप किसी छोटी कंपनी में काम करते हो या फिर आपकी सैलरी कम हैं |

4 MBA का मतलब सिर्फ मैनेजमेंट – ज्यादातर मैनेजमेंट कालेजों में छात्रों को पहले दिन से ही पढ़ाया जाता हैं कि MBA करने वाला मैनेजर ही बनता हैं और सिर्फ लोगो को मैनेज करता हैं | यही नहीं मैनेजमेंट का मतलब भी ” To get work done by others ” अर्थात ” दूसरो से काम करना हैं ” जो की सच्चाई के एकदम विपरीत हैं  |

5 MBA का मतलब “बड़ी बड़ी डील्स” – भारत में MBA की पढ़ाई अव्यवहारिक हैं जहाँ  छात्रों को Email लिखना, अंग्रेजी में बात करना नहीं सिखाया जाता बल्कि विलय अधिग्रहण (Merger & Acquisition ) की  शिक्षा दी जाती हैं |

6 MBA का मतलब हाई क्लास लाइफस्टाइल – अधिकतर छात्र एवं पेरेंट्स MBA को अच्छी जीवनशैली का द्वार समझते हैं |

7 MBA का मतलब विदेश यात्रा – यह भ्रम छात्रों , पेरेंट्स के आलावा पडोसी और रिश्तेदारों में भी होता हैं | सभी MBA के बाद विदेश यात्रा की बात करते हैं |

8 MBA का मतलब सिर्फ टाटा -बिरला और अम्बानी – कई लोगो के लिए MBA सिर्फ एक डिग्री नहीं बल्कि नोट छापने की मशीन हैं |

10 MBA का मतलब अच्छी बीवी – कुछ लोगो का यह भी मानना हैं की MBA करने  के बाद शादी के लिए अच्छे रिश्ते आते हैं |

अगर आप भी इनमें से किसी भ्रम के शिकार हैं तो जरुरत हैं जानकारी बढ़ाने की और अपनों के साथ बाटने की | अभी शेयर करें  

Click here to read this article in English

ALSO READ  5 Signs of non-employable MBA Degree